कोरबाछत्तीसगढ़

धनराज डैम–दर्री रोड पर फ्लाई ऐश ट्रकों से हो रही गौ माता की दुर्घटनाओं पर चिंताप्राणरक्षक गजानन गौसेवा दल ने एनटीपीसी से सहयोग की मांग की

दर्री (कोरबा): धनराज डैम से दर्री तक के मार्ग पर फ्लाई ऐश परिवहन में लगे ट्रकों से आए दिन गौ माता की दुर्घटनाओं की घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं। इन घटनाओं में घायल गौवंशों के उपचार एवं देखभाल की जिम्मेदारी प्राणरक्षक गजानन गौसेवा दल दर्री ने अपने कंधों पर उठा रखी है।

गौसेवा दल ने एनटीपीसी लिमिटेड, जमनीपाली के फ्लाई ऐश प्रबंधन आशीष वर्मा जी को पत्र लिखकर जनहित और पशु कल्याण को ध्यान में रखते हुए सहयोग प्रदान करने की मांग की है। दल ने बताया कि सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं में घायल गौ माता के उपचार का पूरा कार्य दल के सदस्य स्वयंसेवकों द्वारा निःस्वार्थ भाव से किया जा रहा है।

दल के प्रमुख सदस्य — गोल्डी साहू, रोहन मंडल , निशांत सिंह, विष्णु चौहान, सोमेश सिंह और राहुल मरकाम — ने बताया कि यह संगठन किसी एनजीओ द्वारा संचालित नहीं है, बल्कि समाजसेवकों की व्यक्तिगत पहल पर चलाया जा रहा है। गौसेवा के साथ ही दल द्वारा स्ट्रीट डॉग की सेवा, स्नेक रेस्क्यू, ब्लड बैंक संचालन, वृद्ध सेवा तथा गरीब परिवारों के अंतिम संस्कार हेतु लकड़ी की व्यवस्था जैसी कई सेवाएँ भी निरंतर रूप से की जाती हैं।

दल ने एनटीपीसी प्रबंधन से आग्रह किया है कि जनहित के इस कार्य में सहयोग करते हुए घायल गौ माता के उपचार एवं देखभाल हेतु आवश्यक वित्तीय या सामग्री सहायता उपलब्ध कराई जाए। दल का कहना है कि संस्थान का यह कदम सामाजिक दायित्व के तहत एक सराहनीय उदाहरण साबित होगा।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -