कोरबाछत्तीसगढ़

मार्केट में लगी रात को भीषण आग कई दुकानें जलकर हुई खाक शिवरीनारायण

शिवरीनारायण के मुंबई मार्केट में स्थित आशा एजेंसी में लगी आज दुकान संचालक को लाखों का नुकसान

जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात शहर के व्यस्ततम बॉम्बे मार्केट इलाके में भीषण आग लग गई। यह हादसा लगभग रात 1:30 से 2:00 बजे के बीच हुआ, जब अधिकांश दुकानदार घरों को लौट चुके थे। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन इसके फैलाव ने पूरे बाजार को दहशत में डाल दिया।

इस भीषण अग्निकांड में कम से कम तीन बड़ी दुकानें – चित्रा इलेक्ट्रॉनिक्स, कलकत्ता होजरी (बॉम्बे साड़ी सेल) और बॉम्बे सू हाउस पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इसके अलावा लालू पान ठेला और साइकिल ठेला भी आग की चपेट में आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही शिवरीनारायण थाना पुलिस, छत्तीसगढ़ अग्निशमन सेवा, होमगार्ड जांजगीर, और क्षेत्र के बड़े औद्योगिक इकाइयों – न्यूको सीमेंट पावर प्लांट, केएसके पावर प्लांट, प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड और मड़वा पावर प्लांट की फायर ब्रिगेड टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की।

गनीमत रही कि आग समय रहते काबू में लाई गई, जिससे और बड़ा नुकसान टल गया। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन घटना के कारणों की जांच में जुटा है।

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट