Uncategorized

राताखार एनीकेट बाँध में बहे युवक का शव हुआ बरामद 2 दिन बाद

राताखार एनीकेट बाँध में बहे युवक का शव हुआ बरामद


कोरबा जिले के राताखार एनीकेट बाँध में पिकनिक के दौरान एक हादसा घटित हो गया था। जिसमे छोटे भाई पवन सिंह नामक युवक ने अपने बड़े भाई श्याम सिंह को डूबने से बचाने के लिए तेज बहाव वाले बाँध में छलांग लगा दी थी। बड़े भाई श्याम सिंह को तो परिवार और दोस्तों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन छोटे भाई पवन सिंह तेज धारा में बह गया। आज सुबह उसका शव सर्वमंगला मंदिर के निकट हसदेव नदी तट पर बरानाद हुआ। परिजनों में कोहराम मचा है और शुभचिंन्तकों सहित नगर में शोक कि लहर


घटना कल दोपहर करीब 2 बजे की थी, जब पवन अपने मित्रो व परिवार के कुछ सदस्यों के साथ बाँध के किनारे पिकनिक मना रहा था। नहाने के दौरान श्याम सिंह अचानक गहरे पानी में फंस गया और डूबने लगा। यह देखते ही पवन बिना सोचे-समझे पानी में कूद पड़ा। दोस्तों की मदद से श्याम को तो बचा लिया गया, लेकिन पवन बह गया। बाँध का जलस्तर ऊंचा होने और तेज बहाव के कारण बचाव कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हुआ।

दर्री थाना स्टाफ, नगर सेना की गोताखोर टीम और स्थानीय प्रशासन ने तलाश अभियान जारी रखा। गोताखोरों ने बाँध के आसपास के क्षेत्रों में सघन खोजबीन की, लेकिन पवन नहीं मिला।
तलाश की कड़ी में सुबह सर्वमंगला मंदिर के सामने छठ घाट पर कुछ लोगों ने एक बहते हुए शव को देखा उसे किनारे लगाने की कोशिश की गई लेकिन बहाव में आगे निकल गया। यहां डोंगा चला रहे कुछ लोगों ने हिम्मत कर किसी तरह से शव को किनारे लगाया और सूचना पुलिस को दी गई। उसकी पहचान पवन के रूप में की गयी है। जानकारी होते ही उसके परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।
पवन के परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। पवन के बड़े भाई गणेश सिंह ने बताया, “पवन सबसे छोटा और लाडला बेटा था। वह मजदूरी करके परिवार की आर्थिक मदद करता था। श्याम को बचाने के लिए उसने अपनी जान की बाजी लगा दी।

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट