कोरबाछत्तीसगढ़

एचटीपीएस के आवासीय परिसर में मुख्य अभियंता ने मां के नाम एक पेड़ लगाने के नाम के तहत फलदार पौधा लगाया

एचटीपीएस के आवासीय परिसर में मुख्य अभियंता ने रोपा कटहल का पौधा

सेवा पखवाड़ा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत फलदार पौधे लगाए गए

कोरबा  हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम में जनसेवा का पर्व ‘सेवा पखवाड़ा’ में अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत आवासीय परिसर में फलदार पौधे लगाए गए। मुख्य अभियंता श्री पीके. श्रीवास्तव ने कटहल का पौधा अपने हाथों से रोपा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाकर पर्यावरण का संरक्षण करना हमारा ध्येय होना चाहिए।

जनसेवा के इस महाअभियान ‘सेवा पखवाड़ा’ में अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके गुप्ता, पीके स्वैन, केएनबी राव और एससी पाठक द्वारा भी अपने हाथों से पौधे लगाए गए। कटहल, अमरूद, इमली व अन्य विविध प्रकार के फलदार पौधों का रोपण उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया। हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम में शासकीय कार्यक्रम के अनुसार यहां ‘सेवा पखवाड़ा’ का आयोजन 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक किया जा रहा है।

‘एक पेड़ मां के नाम’ मां को समर्पित अभियान है। इसी परिप्रेक्ष्य में जनसंपर्क अधिकारी बसंत शाहजीत द्वारा परिवार के प्रति मां के त्याग व समर्पण का बखान करती कविता ‘मां की दुनिया’ सुनाकर दुनिया की सभी मांओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। पौधरोपण का यह वृहद कार्यक्रम सिविल विभाग एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता (तकनीकी एवं सहायक सेवाएं ) कार्यालय की टीम के समन्वय से कराया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक (पर्यावरण) विकास उइके एवं आभार प्रदर्शन अधीक्षण अभियंता जीडी बर्वे द्वारा किया गया।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -