कोरबाछत्तीसगढ़

बालको में प्रातःकाल के समय छाया घना कोहरा

  • हिल स्टेशन सा नजारा देख लोग हुए मंत्रमुग्ध
  • कोरबा जिला में अलसुबह बालको क्षेत्र धुंध की घनी चादर में लिपटा रहा। सुबह-सुबह जब सेक्टर-5 से आगे मॉर्निंग वॉक के लिए लोग घरों से निकले तो उन्हें ऐसा दृश्य देखने को मिला मानो वे अचानक किसी हिल स्टेशन की वादियों में पहुंच गए हों। चारों ओर फैली सफेद धुंध ने शहरवासियों को रोमांचित कर दिया।

  • कोहरे की घनत्व इतनी अधिक रही कि दृश्यता मुश्किल से 40 से 50 मीटर तक सीमित रही। सड़कें पेड़ और मकान सब मानो बादलों के बीच खो गए हों। इस मनमोहक नजारे ने लोगों को रुकने और बार-बार तस्वीरें लेने पर मजबूर कर दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई प्रकृति के इस अद्भुत उपहार का आनंद उठाता नजर आया।

  • मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार कोरबा में मानसून अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। दिन में तापमान अभी भी सामान्य है, लेकिन सुबह और रात की ठंडक धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। इसी वजह से कोहरे का असर अधिक महसूस हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में सुबह और शाम को ऐसे ही नजारे देखने मिल सकते हैं। स्थानीय नागरिकों ने कोहरे से ढकी इस सुबह को बेहद यादगार बताया। वॉक पर निकले लोगो ने कहा की आज तो ऐसा लग रहा था कि हम कोरबा में नहीं, बल्कि हिल स्टेशन मसूरी या शिमला में घूम रहे हैं।

You cannot copy content of this page

Latest
ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन स्कूली बच्चों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर। BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़