छत्तीसगढ़

CRPF जवानों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 4 लोक घायल

“जवानों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 4 यात्री गंभीर – ड्राइवर फरार बालोद। 

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायपुर से छुट्टी के बाद वापस ड्यूटी पर लौट रहे CRPF जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक जवान को हाथ में गंभीर चोटें आईं। घायलों को तत्काल शहीद अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के शिकारीटोला गांव की बताई जा रही है जानकारी के अनुसार, लगभग 16 जवान रायपुर से छुट्टी समाप्त कर भोपालट्टनम कैंप लौट रहे थे। सभी जवान यात्री बस (पायल ट्रेवल्स) से यात्रा कर रहे थे, जिसमें अन्य यात्री भी सवार थे। इसी दौरान रात 12:15 बजे शिकारीटोला गांव के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एएसआई सुभाष सिंह समेत कई जवानों का सामान और मोबाइल बस के नीचे दब गए।

– स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं बस चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी