छत्तीसगढ़

बीमार को कंधे पर अस्पताल ले जाते दिखे परिजन, वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल 

बीमार को कंधे पर अस्पताल ले जाते दिखे परिजन, वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल 

: बीमार को कंधे पर अस्पताल ले जाते दिखे परिजन,

प्रतापपुर-“ज़रा सोचिए 21वीं सदी का भारत… लेकिन तस्वीरें ऐसी कि दिल दहल जाए। बीमार को इलाज दिलाने के लिए परिजन उसे एंबुलेंस या वाहन में नहीं, बल्कि कंधे पर उठाकर कई किलोमीटर दूर अस्पताल तक ले जाते हैं। ये  मामला है प्रतापपुर के ग्राम गोरगी का, और ये हकीकत है कोडाकु जनजाति की।” “ये तस्वीर सिर्फ एक बीमार व्यक्ति की नहीं ये तस्वीर उन हजारों लोगों की पीड़ा की है, जो आज भी मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हैं।

  दुर्गम वनांचल क्षेत्र में रहने वाले इस कोडाकु जनजाति के व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी पर एंबुलेंस नहीं आई, सड़कें नहीं थीं और मजबूरी में परिजनों ने कंधे को ही सहारा बनाया

पसीने से लथपथ चेहरे कांपते कंधे लेकिन उम्मीद सिर्फ एक – कहीं न कहीं अस्पताल पहुंच जाएं, और समय रहते इलाज मिल जाए। सवाल ये है कि क्या ये हालात एक सभ्य समाज की पहचान हैं? क्या यही विकास की तस्वीर है?” “प्रतापपुर की ये घटना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि एक सवाल है और ये सवाल सीधा प्रशासन से है। आखिर कब तक ग्रामीणों को अपनी जान बचाने के लिए इस तरह की अमानवीय परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा? जवाबदेही कौन लेगा?” –

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट