कोरबाछत्तीसगढ़

पाली थाना पुलिस ने सजग कोरबा कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को किया जागरूक


पाली थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव और थाना स्टाफ के द्वारा ग्राम उडता और चेपा में सजग कोरबा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाएं, पुरुष और पंचायत पदाधिकारी उपस्थित हुए।


पुलिस द्वारा अवैध मादक द्रव्य पदार्थ की बिक्री न करने, मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाने, बिना हेलमेट पहनकर मोटरसाइकल न चलाने, मोडिफाइड साइलेंसर के उपयोग से बचने और सायबर फ्रॉड से सावधानी बरतने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। महिलाओं और बच्चों के अपराध के संबंध में भी बताया गया। ग्रामीणों ने नशा न करने का संकल्प लिया और अपने-अपने ग्रामों में मादक द्रव्य पदार्थ बंदी करने का निर्णय लिया।


कार्यक्रम में सहायक उप निरीक्षक पुरुषोत्तम सिंह उइके, प्रधान आरक्षक 377 हीरावन सिंह सरूते, आरक्षक 180 अनिल कुर्रे, आरक्षक 237 जगजीवन कंवर तथा महिला आरक्षक 430 इंदू राजपूत उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट