कोरबाछत्तीसगढ़

कबाड़ व्यवसाय से बढ़ी परेशानियां, युवक ने  वायरल कर लगाई प्रशासन से गुहार

“झगरहा में कबाड़ व्यवसाय से बढ़ी परेशानियां, युवक ने वीडियो वायरल कर लगाई प्रशासन से गुहार नमस्ते कोरबा। शहर के झगरहा क्षेत्र में अवैध कबाड़ व्यवसाय से लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। क्षेत्र के एक युवक ने इसका विरोध करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर नगर निगम और पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्यवाही की मांग की है। युवक ने अपने वीडियो में बताया कि उसके घर की बाउंड्री से लगे स्थान पर कबाड़ का ढेर लगा हुआ है। इसके चलते सांप और अन्य खतरनाक जीव अक्सर घर में घुस जाते हैं, जिससे परिवार लगातार दहशत में जी रहा है। साथ ही सड़क पर रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से अंधेरे में आवागमन भी जोखिमभरा हो गया है। युवक ने कहा कि कुछ दिनों पहले पुलिस ने कबाड़ व्यवसाय संचालित करने वालों को हिदायत दी थी और रास्ता साफ कराया गया था, लेकिन अब फिर से वही स्थिति उत्पन्न हो गई है। अवैध कबाड़ का अंबार न केवल मार्ग अवरुद्ध कर रहा है बल्कि स्थानीय लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बनता जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम और पुलिस प्रशासन से अवैध कबाड़ व्यवसाय पर रोक लगाने तथा क्षेत्र की साफ-सफाई और लाइट व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

You cannot copy content of this page

Latest
ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन स्कूली बच्चों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर। BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़