कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा में नवजात शिशु का शव बरामद, एपी डायग्नोस्टिक सेंटर का थैला प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहा है संदेह –

“कोरबा जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फोकट पारा मोहल्ले से लगे हसदेव नदी के किनारे पुल के नीचे एक नवजात  शिशु का शव मिला है।

आज सुबह बच्चों ने नदी किनारे एक गठरी देखी और जब खोला तो उसमें चादर में लिपटा हुआ नवजात शिशु मिला। शिशु की उम्र गर्भ में 9 माह भी पूरी नहीं हुई थी और उसका समय से पहले प्रसव कराया गया था।

शिशु की नाल में कटर मशीन फंसी हुई थी और पास में एपी डायग्नोस्टिक सेंटर कटघोरा का थैला भी मिला है।जॉब अलर्ट शव मिलने के तरीके से संदेह है कि किसी ने अपनी करतूत छुपाई है या समय से पूर्व प्रसव कराकर शव को ठिकाने लगाया है। एपी डायग्नोस्टिक सेंटर के थैले की मौजूदगी ने मामले को और संदेहास्पद बना दिया है। संभावना है कि सोनोग्राफी जांच में गर्भ में पता चलने के बाद भ्रूण हत्या की गई हो या अवैध संबंध की बात छिपाने के लिए ऐसा किया गया हो।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जांच के बाद ही मामले में कोई ठोस नतीजा सामने आ सकेगा। इस घटना से फोकटपारा और इंदिरा नगर मोहल्ले में सनसनी फैल गई है।

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट