छत्तीसगढ़

बदबू ने खोले राज घर में दफन मिले चार लाश ॽ एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या

: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहां एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई है। पति-पत्नी और 2 बच्चों के शव घर में दफन मिले हैं। बंद घर से बदबू आने पर इसका पता चला। पुलिस ने चारों शव को बाहर निकाल लिया है। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान बोधराम उरांव (45 वर्ष), उसकी पत्नी सहोदरा (40 वर्ष), बेटा अरविंद (10 वर्ष) और बेटी शिवांगी (5 वर्ष) के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर खरसिया पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम पहुंची और जांच शुरू की।

 2-3 दिनों से बंद था घर में

ग्राम ठुसेकेला के राजीव नगर मोहल्ले में बुधराम उरांव का घर पिछले 2-3 दिनों से बंद पड़ा था। अंदर से तेज बदबू आने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग-स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चारों शव घर के पास ही गोबर के ढेर से बरामद किए गए। आरोप है कि हत्या के बाद शवों को छिपाने के लिए गोबर के नीचे दफनाया गया था। फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। हत्या किसने और क्यों की इस पर से अभी तक पर्दा नहीं उठा है। लेकिन इस घटना ने पूरे रायगढ़ जिले को हिला कर रख दिया है।

एक परिवार के चार सदस्यों की हत्या और शवों को गोबर के ढेर में दफनाना… यह वारदात जितनी खौफनाक है, उतनी ही रहस्यमयी भी। पुलिस ने जांच तेज कर दी है और जल्द ही आरोपियों का खुलासा करने का दावा कर रही है।

You cannot copy content of this page

Latest
स्कूल के बाउंड्री बाल को तोड़ता हुआ स्कूल परिसर पर ट्रेलर, बड़ा हादसा टला कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।