कोरबाछत्तीसगढ़

भाद्रपद पूर्णिमा पर माँ सर्वमंगला घाट में जुटे पर्यावरण प्रेमी और समाजसेवी

भाद्रपद पूर्णिमा पर माँ सर्वमंगला घाट पर


कोरबा जिले की जीवनरेखा कही जाने वाली हसदेव नदी के संरक्षण और तट सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से कार्यरत नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा प्रत्येक मास की पूर्णिमा को माँ सर्वमंगला घाट, कोरबा पर ‘हसदेव आरती’ का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में भाद्रपद पूर्णिमा के पावन अवसर पर 6 सितंबर को शाम 5 बजे भव्य हसदेव आरती कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ।


यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा रहा, बल्कि लोगों को नदी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रेरणादायक प्रयास भी बना। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिष्ठित व्यक्ति यजमान के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पवित्र मुहिम को और बल प्रदान किया।
मुख्य यजमान के रूप में भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मंत्री राधेश्याम जायसवाल ने आरती में सहभागिता की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि “मेरा जन्म ग्राम तरदा में हुआ है। बचपन में मैं हसदेव नदी में घंटों नहाया करता था और उसका जल पीता था। लेकिन आज स्थिति यह है कि हसदेव नदी का जल इतना प्रदूषित हो गया है कि उसे पीना तो दूर, स्नान करना भी संभव नहीं रह गया है। नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा नदी को निर्मल बनाने का जो प्रयास किया जा रहा है, उसमें भारतीय मजदूर संघ तन, मन और धन से सहयोग करेगा।”


विशिष्ट यजमान के रूप में अनेक गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इनमें हेमंत माहुलीकर (प्रदेश महामंत्री, संस्कार भारती, छत्तीसगढ़), नरेश कुमार अग्रवाल (प्रदेश सचिव, भारत विकास परिषद, छत्तीसगढ़), सुश्री जया मिश्रा (प्रदेश प्रभारी, महिला पतंजलि योग समिति, छत्तीसगढ़) और सुश्री ऋतु चौरसिया (प्रदेश मंत्री, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़) प्रमुख रूप से शामिल हुई।


समिति ने स्पष्ट किया कि उक्त आयोजन का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि हसदेव नदी और अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने तथा जनमानस में जल संरक्षण की चेतना जगाने का प्रयास है। भव्य हसदेव आरती में बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी, युवा और श्रद्धालुजन सपरिवार उपस्थित हुए। सभी ने माँ हसदेव से स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण की कामना की तथा समिति की इस जन-जागरूकता मुहिम का समर्थन किया।

You cannot copy content of this page

Latest
बालको में जोगी कांग्रेस का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन को पूरी तरह से असफल अंडर-23 क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन 22 मार्च को कटघोरा पर राष्ट्रीय तितली ज्ञान दिवस,तितलियाँ पर्यावरण संतुलन की महत्वपूर्ण कड़ी – जितेंद्र सारथी। पुलिस प्रताड़ना से तंग युवक ने की खुदकुशी, मरने से पहले दोस्तों को भेजा लाइव वीडियो पद का दुरुपयोग व मनमानी करने में मस्त पोड़ी उपरोड़ा बीईओ : महीनों से गायब सहायक शिक्षक पर मेहरबान हो द... खटिया आंदोलन ने जोर पकड़ा अमित जोगी के पहुंचते ही गरम माहौल राजेन्द्र सिंह ठाकुर पर फिर भरोसा पुनः नियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष बनाए गए नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, गोताखोरआखिर ढूंढ निकाला सोफे में छिपा था कोबरा, RCRS टीम ने सुरक्षित किया रेस्क्यू एक युवक बहा, साथियों की कोशिश  भी नहीं बचा पाए अपने दोस्त को और तेज बहाव में बह गया नौशाद अंसार...