छत्तीसगढ़

शिक्षक दिवस पर श्रद्धा वर्मा और प्रांसी डे ने की “कलर्स ऑफ़ इंस्पिरेशन” की शुरुआत रविवार को रायपुर के ग्वाला रेस्टोरेंट में होगा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन


रेनबो फिंगर्स, एक अनोखा माँ-बेटी का रचनात्मक उद्यम, जिसकी शुरुआत श्रद्धा वर्मा और उनकी 12 वर्षीय बेटी प्रांशी डे ने की है, गर्व के साथ अपनी आगामी चित्रकला प्रतियोगिता – “कलर्स ऑफ़ इंस्पिरेशन” की घोषणा करता है। यह प्रतियोगिता सम्माननीय शिक्षकों को समर्पित है और शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित की जा रही है। जिसमें विशिष्ट अतिथि श्रीमती आनंदिका जैन – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्य अतिथि),
देवेंद्र चंद्राकर – ग्वाला रेस्टोरेंट, नितिन भटनाग– अमर सुपर मार्ट, सद्दू
साहिल धमेचा – केक अफेयर, कटोरा तालाब,
अमोल धोकें – भारती भवन पब्लिशर्स एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स होंगे।यह आयोजन रविवार, 7 सितम्बर 2025 को ग्वाला रेस्टोरेंट, अंबुजा मॉल के सामने, रायपुर में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगा।

क्या है रेनबो फिंगर्स

रेनबो फिंगर्स बच्चों के लिए मार्गदर्शित कला और शिल्प सत्रों के माध्यम से सीख, संस्कृति और रचनात्मकता का संगम है। माँ-बेटी की इस अनूठी पहल का उद्देश्य है –
“स्क्रीन से दूर शौक, गैजेट्स से दूर रचनात्मकता और सीख के साथ मज़ा।”

प्रतियोगिता विवरण

प्रतिभागियों को आयु-आधारित 3 समूहों में बाँटा जाएगा:
• समूह A (5–7 वर्ष): सर्वश्रेष्ठ शिक्षक दिवस उपहार
• समूह B (8–10 वर्ष): मेरा शिक्षक, मेरा सुपरहीरो
• समूह C (11–13 वर्ष): मेरा सपना कक्षा

हर समूह से 4 पुरस्कार दिए जाएंगे – प्रथम, द्वितीय, तृतीय और क्रिएटिव स्पिरिट अवॉर्ड (सांत्वना पुरस्कार)।
प्रत्येक प्रतिभागी को भागीदारी प्रमाणपत्र भी मिलेगा।
चित्रकला की शीट आयोजकों द्वारा दी जाएगी, बच्चों को केवल अपने रंग साथ लाने होंगे। कार्यक्रम के प्रायोजक
ग्वाला रेस्टोरेंट,
अमर सुपर मार्ट, सद्दू,
केक अफेयर, कटोरा तालाब, भारती भवन पब्लिशर्स एंड डिस्ट्रीब्यूटर हैं।

विशेष आकर्षण
• बच्चों के लिए अपनी रचनात्मकता दिखाने का सुनहरा अवसर
• शिक्षकों को प्रेरणा स्रोत के रूप में सम्मान
• सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र
• कला, सीख और आभार का सुंदर संगम

You cannot copy content of this page

Latest
बालको में जोगी कांग्रेस का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन को पूरी तरह से असफल अंडर-23 क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन 22 मार्च को कटघोरा पर राष्ट्रीय तितली ज्ञान दिवस,तितलियाँ पर्यावरण संतुलन की महत्वपूर्ण कड़ी – जितेंद्र सारथी। पुलिस प्रताड़ना से तंग युवक ने की खुदकुशी, मरने से पहले दोस्तों को भेजा लाइव वीडियो पद का दुरुपयोग व मनमानी करने में मस्त पोड़ी उपरोड़ा बीईओ : महीनों से गायब सहायक शिक्षक पर मेहरबान हो द... खटिया आंदोलन ने जोर पकड़ा अमित जोगी के पहुंचते ही गरम माहौल राजेन्द्र सिंह ठाकुर पर फिर भरोसा पुनः नियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष बनाए गए नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, गोताखोरआखिर ढूंढ निकाला सोफे में छिपा था कोबरा, RCRS टीम ने सुरक्षित किया रेस्क्यू एक युवक बहा, साथियों की कोशिश  भी नहीं बचा पाए अपने दोस्त को और तेज बहाव में बह गया नौशाद अंसार...