कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा बिग ब्रेक,,,3 बच्चों की डूबने से मौत,शोक में पुलिस परिवार

कोरबा बिग ब्रेक,,,3 बच्चों की डूबने से मौत,शोक में पुलिस परिवार

खुशियाँ मातम मे बदली कोरबा।

छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई है। यह दु:खद घटना गणेश प्रतिमा का विसर्जन के दौरान घटित हुई जिसमें पुलिस परिवार के तीन बच्चों की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मच गया है वहीं पूरा पुलिस परिवार शोक में डूब गया है। प्रारंभिक सूचनाओं के मुताबिक कोसाबाड़ी से रिसदी मार्ग में स्थित पुलिस लाइन कॉलोनी के 3 लड़के आज प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए अपने साथियों के साथ निकट ग्राम रिसदी स्थित तालाब गए हुए थे। यहां तालाब में विसर्जन के समय नहाने के दौरान ये तीनों बच्चे डूब गए। इन्हें बचाने की कोशिश की गई किंतु जब तक इन्हें बाहर निकाला जा सका उनकी हालत काफी गंभीर हो चुकी थी। जिला अस्पताल में तीनों बच्चों को लाया गया जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत सभी को मृत घोषित कर दिया। यह खबर आम होते ही पूरे पुलिस कॉलोनी और पुलिस परिवार में शोक लहर दौड़ पड़ी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -