कोरबाछत्तीसगढ़

मवेशी चराने गए दो ग्रामीण फंसे अहिरन नदी में

  • एसडीआरएफ की टीम ने देर रात किया रेस्क्यू
    जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के दर्री क्षेत्र में गुरुवार की रात एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा हैं की पटेल पारा सुमेधा के दो ग्रामीण मवेशी चराने जंगल गए थे। अचानक बारिश के कारण नदी में जलस्तर बढ़ गया। दोनों ग्रामीण अहिरन नदी के बीच फंस गए।

  • ग्रामीणों ने शाम के समय प्रशासन को इस बाबत सूचना दी। तत्काल तहसीलदार दर्री बजरंग साहू, थाना प्रभारी चमन सिन्हा और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। अंधेरे और तेज बहाव के बीच बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण था। टीम ने डेढ़ घंटे की मशक्कत की। रस्सी और नाव की मदद से रात लगभग 11 बजे दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

  • नगर सेना प्रभारी अनुज कुमार एक्का ने बताया कि नदी के बीच तक पहुंचना मुश्किल था। नाव से तीन घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन में दोनों को बचाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, चरवाहे अक्सर मवेशी चराने नदी के उस पार जाते हैं। बरसात में अहिरन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है, जिससे ऐसी स्थिति बनती है। प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से नदी-नालों के तेज बहाव में न उतरने और बरसात के मौसम में सतर्क रहने अपील की है।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -