कोरबाछत्तीसगढ़

जनता यूनियन के द्वारा अधीक्षण बी के सरकार का स्वागत किया गया

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन वितरण शाखा कोरबा द्वारा कोरबा वृत्त में नवपदस्थ अधीक्षण अभियंता श्री बी के सरकार जी का आत्मीय स्वागत किया गया।


आज 04.09.2025 को जनता यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में वृत्त कार्यालय जाकर अधीक्षण अभियंता का पुष्पगुछ भेंट कर स्वागत किया तथा इस दौरान कर्मचारी हित के विभिन्न मुद्दों पर उनसे चर्चा भी की गई।
श्री बी के सरकार ने प्रतिनिधिमण्डल से चर्चा के दौरान प्राप्त विषयों की समीक्षा कर पूर्ति हेतु सहमति जताई है। उन्होंने कहा संगठन द्वारा प्रस्तुत कर्मचारी एवं कम्पनी हित के सभी विषयों पर गौर कर त्वरित एवं उचित समाधान हेतु हरसंभव प्रयास किये जायेंगे।


सौजन्य भेंट प्रतिनिधिमंडल में जनता यूनियन के प्रांतीय सह संगठन सचिव पी के पाठक, प्रांतीय सदस्य यू के श्रीवास्तव, वरिष्ठ सदस्य एल एन यादव, संरक्षक आर के अग्रवाल, छेदी राम चौहान वितरण शाखा अध्यक्ष सम्मेलाल श्रीवास, सचिव घनश्याम गबेल, कोषाध्यक्ष प्रकाश सिंह राठौड़, संगठन सचिव लक्ष्मी प्रसाद यादव, प्रचार सचिव कुशल सोनवानी, सहकोषाध्यक्ष पंकज सिंह ठाकुर सहित जनरेशन शाखा सचिव पी के राठौर, कार्यकारिणी सदस्य अरुण सागर, रेशम लाल राठौर, संजय राठौर, धीरेन बरेठ आदि साथीगण उपस्थित रहे।


जनता यूनियन ने सौजन्य भेंट हेतु समय प्रदान करने के लिए अधीक्षण अभियंता श्री सरकार जी का आभार व्यक्त किया है।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -