कोरबाछत्तीसगढ़

अंचल के आस्था स्थल सर्वमंगला मंदिर में ट्रस्ट गठन की प्रक्रिया गयी ठंडे बस्ते में


जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने कई बार सर्वमंगला मंदिर के लिए ट्रस्ट बनाने की मांग राज्य सरकार से की है। 8 साल पहले तब के भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष योगेश जैन सहित पार्षदों ने एकजुटता के साथ सर्वमंगला देवी मंदिर का ट्रस्ट बनाकर संचालन करने की मांग की थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नाम ज्ञापन भी दिया गया था, लेकिन अब तक प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी है।


चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष योगेश जैन के मुताबिक सर्वमंगला मंदिर के संचालन के लिए ट्रस्ट गठन की मांग लंबे समय से की जा रही है। जनसुविधा के लिए ट्रस्ट का गठन जरूरी है। ट्रस्ट बनने से मंदिर परिसर सहित आसपास विकास कार्य हो सकेंगे। श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी। मंदिर में आने वाले चढ़ावे का हिसाब रहेगा, सामाजिक सरोकार के कार्य भी हो सकेंगे।


सर्वमंगला मंदिर में नवरात्रि के अलावा पूरे सालभर भक्तों की आस्था बनी रहती है। आंकलन के अनुसार मंदिर में हर साल करोड़ों रुपये का चढ़ावा आता है। साथ ही स्वर्णाभूषण, चांदी के छत्र भी चढ़ावा में मिलते हैं। इसके बावजूद मंदिर परिसर और आसपास जनसुविधा के लिए पर्याप्त कार्य नहीं हुए हैं। मंदिर समिति द्वारा मंदिर परिसर व आसपास श्रद्धालुओं के बैठने-ठहरने समेत बच्चों के मनोरंजन के लिए कोई सुविधा नहीं है।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -