कोरबाछत्तीसगढ़

पुजारी की धारदार हथियार से हत्या, शरीर पर कई जगह मिले चोट के निशान…चोरी  हत्या की जताई आशंका –

बिलासपुर में एक पुजारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। रविवार सुबह पुजारी की मां मंदिर पहुंची, तो उसने बेटे को मृत अवस्था में खून से लथपथ पाया। युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। हालांकि, अभी तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। आशंका है कि चोरी का विरोध करने पर बदमाशों ने हत्या की है। मंदिर परिसर में कुछ लोगों की चप्पल भी पड़ी हुई थी। आरोपी पुजारी का मोबाइल भी लेकर भाग गए। यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जागेश्वर पाठक उर्फ मोटू (30) परसाकांपा का रहने वाला था। वह गांव में ही स्थित पाठ बाबा मंदिर का पुजारी था। युवक मंदिर में ही रहता था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

हत्या की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, फॉरेंसिंक टीम भी जांच शुरू कर दी है। युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान है। धारदार हथियार से हत्या की गई है। चाय देने आई थी पुजारी की मां वारदात का खुलासा तब हुआ जब रोजाना की तरह सुबह 6 बजे पुजारी की मां बेटे को चाय देने मंदिर पहुंची। बेटे की लाश मंदिर परिसर में खून से लथपथ पड़ी हुई थी। मां ने बेटे की लाश देखकर शोर मचाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने फौरन पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पुलिस और फॉरेंसिंक टीम घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है। चोरी का विरोध करने पर हत्या की आशंका  है कि चोर मंदिर में चोरी करने घुसे होंगे तो पुजारी ने विरोध किया होगा, जिसके बाद चोरों ने धारदार हथियार से पुजारी की हत्या कर दी।

घटनास्थल पर हमलावर अपनी चप्पल छोड़कर फरार हो गए। इतना ही नहीं आरोपी पुजारी का मोबाइल भी लेकर भाग निकले हैं। मंदिर परिसर में पुजारी की लाश पड़ी हुई थी, आसपास खून ही खून फैला हुआ था। ग्रामीणों से पूछताछ कर रही पुलिस मामले में पुलिस ने बताया कि बिलासपुर SSP रजनेश सिंह पुलिस टीम, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड के साथ घटनास्थल पहुंचे। फॉरेंसिंक की टीम मौके से सबूत जुटा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -