कोरबाछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया

एचटीपीएस में उत्साह से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस

कोरबा पश्चिम 16 अगस्त 2025 – हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम में 79वां स्वतंत्रता दिवस बडे़ ही उत्साह के साथ मनाया गया। विद्युत संयंत्र परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अभियंता प्रवीण श्रीवास्तव ने बलिदानी वीरों के शहादत को नमन करते हुए ध्वज फहराया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता बीपी पाटले, एमके. गुप्ता, पीके स्वैन, राजेश कुमार पाण्डेय, पीके. मलघानी, केएनबी.राव, महिमा मिंज, एससी पाठक, एस. जार्ज, वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ एके.कुरनाल और संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष रूबी श्रीवास्तव व महिला मंडल की पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


समारोह के मंच से मुख्य अभियंता ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 500 मेगावाट की ईकाई क्र. 05 ने बीते वित्तीय वर्ष में 224 दिन तक निरंतर विद्युत उत्पादन करने का कीर्तिमान बनाया है। वहीं विशिष्ट तेल खपत की मात्रा में कमी दर्ज की गई है, जो 0.144 मिली. प्रति किलोवाॅट अवर है। जबकि 210 मेगावाॅट की ईकाई क्र. 04 में भी विशिष्ट तेल खपत की मात्रा में कमी आई है, जो 0.411 मिली. प्रति किलोवाॅट अवर है। इसके लिए संचालन संधारण की टीम को बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।

हसदेव बांगो जल विद्युत संयंत्र माचाडोली ने बीते वित्तीय वर्ष में 419.414 मिलियन यूनिट वार्षिक उत्पादन कर कीर्तिमान रचा है। जो छत्तीसगढ़ राज्य गठन वर्ष 2000 से अब तक का सबसे उच्चतम विद्युत उत्पादन है। इसके लिए पूरी टीम को बधाई देता हूं।

उत्तम कार्य निष्पादन के लिए राज्य स्तर पर कार्यपालन अभियंता आरके.कौशिक को मुख्यालय डंगनिया रायपुर में पदक, प्रशस्ति पत्र एवं 5000


रुपए नकद राशि से सम्मानित किया गया।

मुख्यालय की अनुशंसा पर विद्युत गृह में मुख्य अभियंता प्रवीण श्रीवास्तव के हाथों सतीश बरडिया, नितेश कुमार अग्रवाल, प्रकाश जैन, नीलिमा कौशिक, विकास उईके को प्रशस्ति पत्र, पदक एवं नकद राशि से सम्मानित किया गया। 12 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विद्युत मंडल एवं पाॅवर कंपनी में दीर्घसेवा के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया।
मुख्य अभियंता प्रवीण श्रीवास्तव की उत्कृष्ट दीर्घ-सेवा व उपलब्धियों को भी सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा करतल ध्वनि के साथ खड़े होकर सम्मान दिया गया।

स्थानीय स्तर पर सम्मानित होने वाले 54 अधिकारी- कर्मचारियों के अलावा 32 समूह पुस्कार भी बांटे गए। श्रमिक साथियों को प्रोत्साहित करते हुए 17 ठेकाश्रमिकों को भी पुरस्कृत किया गया।

You cannot copy content of this page

Latest
ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन स्कूली बच्चों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर। BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़