कोरबाछत्तीसगढ़

जिले के दो वनमंडलों में 80 से ज्यादा हाथियों की मौजूदगी को लेकर वन विभाग ने किया अलर्ट जारी

जिले के दो वनमंडलों में 80 से ज्यादा हाथियों की मौजूदगी 

कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल में 50 हाथियों का एक विशाल झुंड देखा गया है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस झुंड में दंतैल हाथी और बेबी एलिफेंट भी शामिल हैं। वन विभाग के अनुसार, इन हाथियों की मौजूदगी वर्तमान में झोलाघाट परिक्षेत्र में है।
जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले इसी झुंड ने बाझीबन क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया था। हाथियों ने वहाँ लगभग 30 किसानों की फसलों को बुरी तरह से नुकसान पहुँचाया था। इस घटना के बाद से ही किसान और ग्रामीण दहशत में हैं।
झोलाघाट, जो कि एक जिले का एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है, वहाँ 12 अगस्त की शाम को पिकनिक मनाने आए कुछ पर्यटकों ने इन हाथियों का एक वीडियो बनाया। वीडियो में हाथी चिंघाड़ते हुए इधर-उधर घूमते नज़र आ रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। इसके अतिरिक्त, कोरबा वनमंडल के कुडमुरा और पसरखेत वन परिक्षेत्र में भी 30 हाथियों का एक और दल मौजूद है। वन विभाग के अधिकारी ग्रामीणों को सतर्क रहने और हाथियों से दूरी बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

50 हाथियों का एक विशाल झुंड देखा गया है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। दंतैल हाथी और बेबी एलिफेंट भी शामिल हैं


झोलाघाट, लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट वहाँ शाम को पिकनिक मनाने आए कुछ पर्यटकों ने इन हाथियों का एक वीडियो बनाया। वीडियो में हाथी चिंघाड़ते हुए इधर-उधर घूमते नज़र आ रहे हैं। वनमंडल के पसरखेत वन परिक्षेत्र में भी 30 हाथियों का एक और दल मौजूद है।

You cannot copy content of this page

Latest
ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन स्कूली बच्चों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर। BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़