कोरबाछत्तीसगढ़

कुसमुंडा में हुआ हादसा ट्रेलर चालक ने बाइक सवार को दिया चपेट मे युवक की मौत

जिले में एक बार फिर सड़क हादसे ने एक जिंदगी को निगल लिया। मिली जानकारी के अनुसार, गेवरा-कुसमुंडा टिपर मार्ग पर मंगलवार बाजार के समीप दोपहर लगभग 12:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोयले से भरी ट्रेलर (क्रमांक CG 04 JC 9564) तेज रफ्तार टेलर जो की केपीसीएल कंपनी की है गेवरा से कुसमुंडा की ओर जा रही थी। इसी दौरान मंगलवार बाजार के पास बाइक (क्रमांक CG 12 AH 2745) और ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार ट्रेलर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर दौड़े और तत्काल पुलिस को सूचना दी

।घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया मृतक की पहचान गेवरा बस्ती चुनचुनी बस्ती निवासी आशीष कुमार कंवर पिता वीरू कंवर के रूप में हुई है ।ट्रेलर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही इस घटना को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।स्थानीय लोगों ने बताया कि गेवरा-कुसमुंडा मार्ग पर भारी वाहनों की लगातार आवाजाही होती रहती है और कई बार चालक तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं, जिससे ऐसे हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर ट्रैफिक प्रबंधन को सख्त करने और नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है। बॉडी को उठाने नहीं दिया जा रहा है कि जब तक मुआवजा ना मिल जाए स्थानीय लोगों ने चक्का जाम कर दिया

You cannot copy content of this page

Latest
ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन स्कूली बच्चों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर। BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़