कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा: युवती एक माह से लापता, सगी मामी पर गायब करने का आरोप; पुलिस ढूंढने में नहीं ले रही कोई रूचि

“कोरबा: युवती एक माह से लापता, सगी मामी पर गायब करने का आरोप; पुलिस ढूंढने में नहीं ले रही कोई रूचि

  कोरबा। सगी मामी के द्वारा अपनी 22 वर्षीया भांजी को रायपुर ले जाकर गायब करवा देने का आरोप माता-पिता द्वारा लगाते हुए बांगो थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

P घटना 8 जुलाई तथा कोरबा जिले के ग्राम देवमट्टी आमा टिकरा थाना बांगो की है। घटना दिनांक को राजेश कुमार यादव की 22 वर्षीया पुत्री को पास के ही ग्राम लोड़ीबहरा में रहने वाली सगी मामी शिवकली ने जटगा बाजार घुमाने के नाम पर बुलवाया और दूसरे ही दिन रायपुर ले जाकर कहीं गायब करवा दी। परिजनों ने अपहरण की शंका कर थाने में गुहार लगाई है। थाना में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कर औपचारिकता पूरी कर दी गई है परन्तु खोजबीन का प्रयास नहीं किया गया। परिजन पुलिस पर ये भी आरोप लगा रहे हैं कि जब भी युवती के बारे में थाना पूछने जाते हैं तो पुलिस वाले कुछ भी बताना तो दूर सीधे मुंह बात भी नहीं करते। 1 माह बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है और घटना की जिम्मेदार मामी शिवकली से भी कड़ाई से पूछताछ नहीं की गई जिससे घटना की सही जानकारी मिल सके।

अब परिजनों को इस बात की चिंता है कि उसकी पुत्री जीवित है भी कि नहीं। परिजनों के बताए अनुसार लड़की इतनी सीधी और भोली है कि अपने मर्जी से किसी भी लड़के के साथ जा ही नहीं सकती और न ही किसी लड़के से कोई संबंध इस तरह की कोई जानकारी है। लड़की को गायब करने में शिवकली का ही हाथ है क्योंकि पूर्व में शिवकली अपने ही ग्राम की दो रिश्तेदार युवतियों को रायपुर ले जाकर गायब करवा चुकी है जिनका आज तक पता नहीं चल सका है।

You cannot copy content of this page

Latest
ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन स्कूली बच्चों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर। BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़