कोरबाछत्तीसगढ़

जीजामाता मराठा महिला मंडल कोरबा द्वारा भव्य “सावन उत्सव” का आयोजन

जीजामाता मराठा महिला मंडल, कोरबा के तत्वावधान में “सावन उत्सव” का आयोजन रविवार को होटल टॉप एंड टाउन में पारंपरिक हर्षोल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर कार्यक्रम में शामिल हुईं, जिससे आयोजन में मराठी संस्कृति की अनुपम छटा बिखरी।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति वंदना एवं आरती से हुआ। इसके पश्चात मंडल की अध्यक्ष श्रीमती विद्या भोसले एवं महासचिव श्रीमती प्रीति शिंदे के नेतृत्व में उपस्थित मुख्य अतिथि श्रीमती करुणा आहेर, विशिष्ट अतिथि श्रीमती अर्चना जाधव एवं श्रीमती गीता वाकड़े , श्रीमती पूनम लगड़ का पारंपरिक गीतों एवं पुष्पगुच्छ से भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर “सावन क्वीन” चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें निर्णायक मंडल की भूमिका में श्रीमती करुणा आहेर, अर्चना जाधव एवं गीता वाकड़े , श्रीमती पूनम लगड़ ने सर्वसम्मति से श्रीमती शुभांगी घाटगे को सावन क्वीन घोषित किया।

कार्यक्रम में विविध पारंपरिक एवं मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें भाग लेकर महिलाओं ने उल्लासपूर्वक सहभागिता निभाई।
कोषाध्यक्ष श्रीमती अंजनी भोंसले की देखरेख में कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न किया गया। अंत में भोज एवं सामूहिक संवाद के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसकी घोषणा मंडल की जिला महामंत्री श्रीमती प्रीति शिंदे द्वारा की गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्याएं उपस्थित रहीं, जिनमें प्रमुख रूप से —भावना भोंसले, गीता निंबालकर, शोभना शिंदे, गीता आहेर, माया हाकरे, निर्मला निंबालकर, सुनीता निंबालकर, रोशनी निंबालकर, संगीता घाटगे, नम्रता शिंदे, नेहा निंबालकर, राधिका ठाकरे, बेबी मराठा, पूजा लगड़, खुशबू लगड़, गौरी लगड़, महिमा लगड़, सुशीला निंबालकर, पूर्वी गायकवाड़, पूर्वी शिंदे, ज्योति शिंदे, सीमा जाधव, संध्या भोंसले, पूजा मगर, वंदना राव, दुर्गा घाटगे, रानी भोंसले, प्रिया भोंसले, सोनाली भोंसले, पूजा महाणिक, करुणा घाटगे, निशा भोंसले, सुमन भोसले, हिमांता भोंसले सहित अन्य सदस्याएं शामिल थीं।

यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक जागरूकता एवं सामाजिक एकता का अनुपम उदाहरण बना।

You cannot copy content of this page

Latest
ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन स्कूली बच्चों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर। BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़