कोरबाछत्तीसगढ़

तेज रफ्तार कार की चपेट में आए ट्रेलर ड्राइवर व साथी, दो की मौत, एक घायल – कार चालक फरार…

“तेज रफ्तार कार की चपेट में आए ट्रेलर ड्राइवर व साथी, दो की मौत, एक घायल – कार चालक फरार

सड़क पर इंतजार कर रहे थे मदद का, तेज रफ्तार ने छीन ली ज़िंदगी…

कोरबा बांगो थाना क्षेत्र के मोंरगा चौकी अंतर्गत नेशनल हाईवे-133 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा 1 अगस्त की शाम लगभग 5 बजे हुआ, जब एक ट्रेलर (CG 10 BP 5777) का ब्रेकडाउन हो गया था और उसका चालक एवं साथी सड़क किनारे मिस्त्री के इंतजार में बैठे थे। इसी दौरान रायपुर से अम्बिकापुर की दिशा से जा रही तेज रफ्तार लाल रंग की कार (CG 04 LG 7728) ने लापरवाहीपूर्वक वाहन को चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कृष्ण मुरारी पांडेय (32 वर्ष, निवासी गढ़वा, झारखंड) और मो. उस्मान (42 वर्ष, निवासी प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अमित पांडेय (43 वर्ष, निवासी गढ़वा, झारखंड) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से हाईवे पर स्पीड कंट्रोल और निगरानी बढ़ाने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।”

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट