कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा में मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा:चोरी के बाद बाइक को कबाड़ में बेच देते थे, किराए के वाहन से चुराई दर्जनभर गाड़ियां,दो आरोपी गिरफ्तार –

“कोरबा में मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा:चोरी के बाद बाइक को कबाड़ में बेच देते थे, किराए के वाहन से चुराई दर्जनभर गाड़ियां,

कोरबा जिले में मोटरसाइकिल चोरी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कबाड़ व्यवसायी फरार है। मामला तब सामने आया जब मुड़ापार स्थित राजा मोटर गैरेज से दो मोटरसाइकिलें चोरी हो गई। दुकान संचालक खाना खाने गया था और वापस आने पर उसने पाया कि वाहन गायब है। इसकी शिकायत मानिकपुर चौकी पुलिस से की गई। जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर गोपाल दास महंत (निवासी ढोडीपारा) और लक्ष्मण महंत (निवासी राताखार) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मोटरसाइकिल चोरी करने के लिए ‘छोटा हाथी’ नामक पिकअप वाहन किराए पर लेते थे। वे पहले घटनास्थल की रेकी करते थे और फिर दिनदहाड़े मोटरसाइकिलों को वाहन में लोड कर ले जाते थे। लोगों को लगता था कि मोटरसाइकिल खराब है और उसे कहीं ले जाया जा रहा है। दर्जनभर चोरी की बाइक कबाड़ी वाले को बेची आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने एक दर्जन से अधिक मोटरसाइकिलें चोरी कर राताखार स्थित कबाड़ दुकान के मालिक सोनू कबाड़ी को बेची हैं। सोनू कबाड़ी इन मोटरसाइकिलों की कटिंग कर उन्हें कहीं और खपा रहा था। मानिकपुर चौकी के एएसआई अमर जायसवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। सोनू कबाड़ी फरार है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस अब उस छोटा हाथी वाहन चालक की भी तलाश कर रही है जिसने अपना वाहन चोरों को किराए पर दिया था। चोर वाहन मालिक को महीने के 7 से 8 हजार रुपये देते थे। पुलिस के अनुसार शहर में कई ऐसे कबाड़ की दुकानें हैं, जहां चोरी का माल खरीदकर खपाया जा रहा है। इस मामले में जांच जारी है।”

You cannot copy content of this page

Latest
ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन स्कूली बच्चों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर। BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़