कोरबाछत्तीसगढ़

“ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और पीड़ित परिजनों ने किया चक्काजाम

कोरबा: जिले में बीते दिन शुक्रवार को ग्राम सेमीपली में ग्राम बारीडीह निवासी पुरुषोत्तम पटेल अयोध्या पटेल की ट्रेलर वाहन के ठोकर मारने से मौके पर मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर जनपद सदस्य (सभापति) चंद्रकांता कृष्णा राजपूत एवं वरिष्ठ समाज सेवी राजेंद्र पांडे, जनपद सदस्य तिलकेजा किशन कौशले, जनपद सदस्य देवरमाल, प्रतिनिधि संजय पटेल, विधायक प्रतिनिधि आशीष गांगुली, मंडल उपाध्यक्ष हरीश साहू तथा ग्रामीण पीड़ित परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने चक्काजाम कर दिया और निम्न मांगे राखी गई :

1 सेमीपली उरगा मार्ग पर सुबह 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक भरी वाहन परिवहन पर रोक लगाई जाए

2 पीड़ित परिवार को जिम्मेदार वाहन मालिक एवं पेट्रोल पंप संचालक द्वारा उचित आर्थिक सहायता।

3 पीड़ित परिवार के सदस्य को जीवन यापन करने हेतु माननीय जिलाधीश महोदय से नियमित रोजगार प्रदान करें

4 सड़कों पर हुए गढ्ढों की तत्काल प्रभाव से मरम्मत काने की मांग की गई

मौके पर आए शासन प्रशासन के अधिकारी द्वारा सोमवार को जिलाधीश द्वारा गठित अधिकारियों की टीम एवं जनप्रतिधियों के साथ द्विपक्षीय चर्चा कर मांगो को पूर्ण करने के आश्वाशन के पश्चात् चक्का जाम समाप्त किया गया।
, एक्सीडेंट

You cannot copy content of this page

Latest
ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन स्कूली बच्चों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर। BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़