कोरबाछत्तीसगढ़

“रक्षाबंधन पर डाक विभाग की अनोखी पहल, लगाई गई ‘पीली पेटियां’, अब समय पर पहुंचेंगी बहनों की राखियाँ

 
रक्षाबंधन के पावन पर्व को और खास बनाने के लिए भारतीय डाक विभाग ने ‘पीली पेटियां’ योजना शुरू की है। यह विशेष डाक पेटियां केवल राखियों और उनसे जुड़े पत्रों के लिए बनाई गई हैं, ताकि बहनों की भावनाओं से जुड़ी राखियाँ समय पर उनके भाइयों तक पहुँच सकें।

पीले रंग की इन विशेष पेटियों को कोरबा एन टी पी सी प्रमुख डाकघरों के सामने लगाया गया है। इनसे प्राप्त राखी डाक का निपटान प्रतिदिन अलग से किया जाएगा और इन्हें प्राथमिकता के आधार पर भेजा जाएगा। स्पीड पोस्ट और रजिस्टर्ड डाक को भी इस अभियान में प्राथमिकता दी जाएगी, साथ ही ट्रैकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।

  राखियाँ केवल डाक वस्तुएं नहीं, भावनाओं की डोर होती हैं। विभाग का प्रयास है कि हर राखी समय पर सुरक्षित पहुँचे। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे राखी पत्र केवल पीली पेटियों या डाकघरों के काउंटर पर ही जमा करें।”

You cannot copy content of this page

Latest
ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन स्कूली बच्चों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर। BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़