कोरबाछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष महोदय द्वारा की शाखा जमनीपाली के नवीन भवन का किया गया उद्घाटन।


अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि आज दिनांक 24/07/2025 को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष महोदय श्री विनोद कुमार अरोरा द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा अंतर्गत शाखा जमनीपाली के नवीन शाखा भवन परिसर का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान शाखा के सम्माननीय ग्राहकगण, क्षेत्रीय प्रबंधक श्री आशीष कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक श्री उत्तम नवरंग, शाखा प्रबंधक श्री संजय राठौर एवं शाखा के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

अध्यक्ष महोदय द्वारा नवनिर्मित शाखा भवन परिसर का निरीक्षण किया गया एवं शाखा के ग्राहकों एवं मीडिया को संबोधित करते हुए बैंक एवं सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पैंशन योजना, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना इत्यादि एवं मुख्य बैंकिंग उत्पादों जैसे आवास ऋण, कार लोन, गोल्ड लोन, डिजिटल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग QR कोड आदि के बारे में संक्षेप में जानकारी दी गई

  शाखा एवं बैंक हित में ग्राहकों से आवश्यक सुझाव साझा किए गए एवं सभी ग्राहकों को बेहतर से बेहतर ग्राहक सेवा प्रदान करने हेतु आश्वस्त किया गया , उनके द्वारा बताया गया कि निकट भविष्य में क्रमबद्ध तरीके से बैंक की समस्त शाखाओं को नवीनीकृत एवं वातानुकूलित किया जावेगा ताकि आने वाले ग्राहकों को स्तरीय सुविधाएं एवं ग्राहक सेवा प्रदान की जा सके। अंत में उनके द्वारा उपस्थित समस्त ग्राहकों एवं सेवायुक्तों को नवीन शाखा भवन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं एवं व्यवसाय वृद्धि एवं बेहतर ग्राहक सेवा प्रदान करने हेतु उत्साहवर्धन किया गया।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -