कोरबाछत्तीसगढ़

“पिस्टल और फरसा लहराकर मचाया उत्पात, उरगा पुलिस ने दबोचे दो युवक व चार किशोर, नकली हथियार बरामद…

श्रद्धालुओं के बीच नहर रोड कनबेरी में पिस्टल और फरसा जैसे धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले युवकों के खिलाफ उरगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों सहित चार नाबालिगों को पकड़ा है।

आरोपियों के कब्जे से नकली पिस्टल और चैन स्पॉकेट से बना धारदार हथियार जब्त किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 जुलाई की रात लगभग 2:30 बजे खैरभवना निवासी मेघनाथ यादव दर्शन के लिए कनकेश्वरधाम जा रहे थे। इसी दौरान कनबेरी बाजार के पास श्रद्धालुओं की भीड़ में डीजे की धुन पर नाचते हुए विक्रम शर्मा और उसके साथियों ने पिस्टल और फरसा लहराते हुए लोगों को डरा-धमका कर गाली-गलौच शुरू कर दी। इससे श्रद्धालुओं और आमजनों में भारी डर का माहौल बन गया।

शिकायत के बाद उरगा पुलिस ने प्रकरण क्रमांक 309/2025 दर्ज कर धारा 292, 296, BNS की धारा 3(5), आर्म्स एक्ट की धाराओं सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की। आरोपी राहुल यादव और विक्रम शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, वहीं चार विधि संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में की गई यह कार्रवाई जिले में अवैध हथियार प्रदर्शन पर लगाम कसने की मिसाल बनी है।

कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की हरकत करने वालों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई जाएगी।”

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -