कोरबाछत्तीसगढ़

: क्लब के बाहर नशे में धुत युवती ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, दो गुटों में जमकर मारपीट, पुलिस से भी की बहस

कोरबा। जिले के वन नाइट क्लब के बाहर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें एक युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पॉम मॉल में संचालित वन नाइट क्लब के बाहर हुई। बताया जा रहा है कि दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और थार वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। नशे में चूर युवती ने हाई वोल्टेड ड्रामा किया और पुलिस से भी बहस की।

बताया जा रहा है कि सीएसईबी चौकी अंतर्गत टीपी नगर में पब में दो गुटों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष बाहर आए और जमकर मारपीट हुई। वाहन में तोड़फोड़ की गई। दोनों ही पक्ष का बीच सड़क पर हाई प्रोफाइल ड्रामा देखने को मिला। जहां सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझने का प्रयास कर रही थी। लेकिन दोनों एक दूसरे की बात नहीं मान रहे थे और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से बहस करते नजर आए।
युवती शराब के नशे में थी और पीछे बैठे युवक को अपना पति बता रही थी। जहां पुलिस से बहस करते नजर आई। इसका हाई प्रोफाइल ड्रामा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वन नाइट क्लब शराबियों का अड्डा बन चुका है, जहां आए दिन युवक-युवतियां शराब के नशे में निकलते हैं और हंगामे करते हैं।
मारपीट और युवती के ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पब में मारपीट का कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। जिसके शिकायत सीएसईबी चौकी पुलिस से की जा चुकी है।

पुलिस मारपीट करने वाले पक्ष पर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कह रही है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दिया है

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -