कोरबाछत्तीसगढ़

स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया जनप्रतिनिधि ने बच्चों का किया स्वागत खूब पढ़ने और आगे बढ़ने का प्रेरणा दिया


हाई स्कूल स्याहीमुड़ी में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन नवप्रवेशित विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह जगाने और उनकी शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत को विशेष बनाने के उद्देश से हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद श्री फिरत साहू उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक श्री जमाल ख़ान एवं श्री नसीरुद्दीन ख़ान ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।संकुल समन्वयक संतोष कर्ष ने सभी मंचस्थ अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया । प्राचार्य डॉ. फ़रहाना अली ने स्वागत उद्बोधन में नवप्रवेशी विद्यार्थियों को खूब पढ़ने, खूब बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम की शुरुआत नवप्रवेशी छात्रों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर, मिठाई व चॉकलेट खिलाकर तथा पुस्तकें भेंटकर की गई।मुख्य अतिथि श्री फिरत साहू ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें लगन व मेहनत से पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया।उन्होंने बताया कि उनके प्रयास से प्राथमिक शाला आश्रम स्याहीमुड़ी एवम प्राथमिक शाला डाण्डपारा में नवीन भवन और

हाई स्कूल स्याहीमुड़ी में अहाता निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। आगे भी संकुल के विद्यालयों के विकास के लिए उनका सहयोग मिलता रहेगा।अधिवक्ता व वरिष्ठ नागरिक जमाल ख़ान ने विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आने और अपने मातापिता के साथ साथ अपने शिक्षकों का भी सम्मान करने की सलाह दी।

शिक्षक-शिक्षिकाएं सहस देवांगन,उत्तरा , स्वाति तिवारी, अन्नपूर्णा शर्मा, सुभद्रा साहू , प्रभा गुप्ता, सरोजिनी उईके, पुष्पा बघेल ,संजय सोनी तथा अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक संतोष कर्ष व आभार प्रदर्शन व्याख्याता प्रभा गुप्ता द्वारा किया गया ।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -