कोरबाछत्तीसगढ़

बालकों सेक्टर 4 से किया गया Forsten’s cat snake का रेस्क्यु , कार के सेड ऊपर बैठा था दुर्लभ सांप, जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यु।

कोरबा का जंगल वन्य जीव जन्तु के लिए बहुत अनुकूल वातावरण प्रदान करता हैं जिसके कारण यह बेहद ही दुर्लभ जीवों का बसेरा हैं, जहां हाथी ,किंग कोबरा, ऊदबिलाव, तेंदुआ, कबर बज्जू, कहट, साही जैसी जीवों का मिलना जिले के अनुकूल जैव विविधता दर्शाता हैं ऐसा कुछ बहुत कम दिखने वाला सांप Forsten’s cat snake बालकों के सेक्टर चार में देखने को मिला, जहां एक व्यक्ति के घर वो सांप कार के सेड के ऊपर बैठा हुआ था जैसे ही गाड़ी मालिक अपनी कार को लेने पहुंचा तभी देखा की एक अनोखा सांप बैठा हुआ हैं जिसके फौरन बाद इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम (नोवा नेचर)के जितेंद्र सारथी को दिया गया जिसके फौरन बाद जितेंद्र सारथी और टीम के सदस्य नागेश सोनी ने कोरबा डीएफओ मयंक अग्रवाल के निर्देशानुसार एडीओ आशीष खेलवार के मार्गदर्शन में बालकों पहुंच कर सुरक्षित तरीके से रेस्क्यु किया तब जाकर घर वालों ने राहत भरी सांस लिया साथ ही जितेंद्र सारथी ने बताया यह सांप इंसानों के लिए खतरा नहीं हैं क्यों कि ये हल्का जहरीला (mild venomous) हैं फिर उसे सुरक्षित उसके प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया।

जितेंद्र सारथी ने कहा आप हमारी संस्था को केवल रेस्क्यु के लिए ही नहीं बल्कि सर्प दंश होने पर भी सूचना दे सकते हैं ताकि हमारी संस्था आप के घर रेस्क्यु से लेकर सर्प दंश से पीड़ित व्यक्ति के उपचार के दौरान भी मदद कर सके, हमारी संस्था पूरे कोरबा जिले के साथ राज्य के कई जिलों में काम कर रही है।

You cannot copy content of this page

Latest
ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन स्कूली बच्चों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर। BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़