कोरबाछत्तीसगढ़

एचटीपीएस से सेवानिवृत्त हुए अधीक्षण अभियंताऔर 15 विद्युतकर्मियों को दी गई भावपूर्ण विदाई

-हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम से जून माह में अधीक्षण अभियंता किशोर कुमार बजाज और 15 विद्युत कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए। इन विद्युतकर्मियों में वरिष्ठ पर्यवेक्षक ठंडा राम देवांगन, कमल किशोर शुक्ला, रूपचंद सूर्यवंशी, अगुस्टीन तिग्गा, कार्यालय सहायक श्रेणी-दो श्यामा सोलंकी, कनिष्ठ पर्यवेक्षक बंश राम, रास बिहारी, देवेंद्र सिंह कश्यप, मो. रियाज, गौरीशंकर राठौर, दुर्गा प्रसाद चंद्रा, टीका राम, संयंत्र सहायक श्रेणी-एक जयपाल सिंह कंवर, शिव प्रसाद यादव और भृत्य नीरा बाई शमिल हैं।

सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी एवं कर्मचारियों को पॉवर कंपनी परिवार की ओर से भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य अभियंता पीके श्रीवास्तव ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए पॉवर कंपनी की ओर से आभार जताया। मुख्य अभियंता के हाथों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृतिचिन्ह व सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किया गया। समारोह में विशिष्टि अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके. गुप्ता, पीके. स्वैन, केएनबी. राव, एससी. पाठक और वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ एके. कुरनाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
श्रम कल्याण केंद्र में आयोजित दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में मुख्य अभियंता एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वस्थ व सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया गया। अधीक्षण अभियंता किशोर कुमार बजाज ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कल्याण अधिकारी सुरेश सिंह कंवर द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों का संक्षिप्त जीवन परिचय का उल्लेख किया गया। दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page

Latest
ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन स्कूली बच्चों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर। BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़