कोरबाछत्तीसगढ़

बाल संप्रेषण गृह से हुए फरार पास्को और छेड़छाड़ के मामले में थे ऐसा घटना पहले भी घट चुकी है

” कोरबा।बाथरूम जाने के बहाने बाथरूम की खिड़की के रास्ते से दो अपचारी बालक फरार हो गए। किशोरवय विधि से संघर्षरत अपचारी बालकों को निरुद्ध रखने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह का संचालन हो रहा है। यही यह घटना घटी

दो नाबालिग आरोपियों के फरार हो जाने की जानकारी प्राप्त करने से पहले आप यह जान ले कि शासकीय बाल संप्रेषण गृह पूर्व में ग्राम रिसदी में किराए के मकान में इसका संचालन अव्यवस्थाओं के बीच चल रहा था। निर्माणाधीन भवन एप्रोच रोड के अभाव के कारण अपूर्ण रहा। बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष ने निरीक्षण के दौरान काफी नाराजगी जाहिर की तो आनन-फानन में करीब 25 लाख रुपए खर्च कर व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ बीते

शुक्रवार को बाल संप्रेक्षण गृह को बालको में थाना के सामने स्थित भवन में शिफ्ट किया गया। रिसदी स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध सभी अपचारी बालकों को नए भवन में शिफ्ट कराया गया और यहां से व्यवस्था का संचालन प्रारंभ हुआ। बालको स्थित इसी बाल संप्रेक्षण गृह के प्रारंभ होने के बाद भागने की पहली बोहनी दो किशोरों ने कर दी। चोरी/छिनतई के मामले में एक 16 वर्षीय किशोर को यहां 19 जून 2025 को किशोर न्याय बोर्ड के आदेश पर निरुद्ध किया गया और छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के मामले में एक अन्य किशोर 17 वर्ष को यहां 16 जून 2025 को निरुद्ध किया गया। इन दोनों

अपचारी बालक में से एक जांजगीर-चांपा जिले तथा दूसरा कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र का निवासी है,। 30 जून की तड़के 4 बजे अपने कमरे से निकलकर बाथरूम जाने के लिए दोनों गए और फिर रोशनदान की जाली तोड़कर फरार हो गए। इसकी जानकारी बाल सम्प्रेक्षण गृह बालक के प्रभारी अधिकारी ने बालको थाना में दी । बालको पुलिस के अलावा जांजगीर-चांपा किशोर न्याय बोर्ड, पुलिस को भी इसकी सूचना भेजी गई है। दोनों अपचारी बालकों की तलाश की जा रही है।

You cannot copy content of this page

Latest
ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन स्कूली बच्चों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर। BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़