छत्तीसगढ़

तेलंगाना केमिकल फैक्टरी में भीषण हादसा, अब तक 34 की मौत, 2 दर्जन से अधिक घायल, केंद्र सरकार ने मुआवजे का किया ऐलान

“तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार को एक दवा बनाने वाली फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है और 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं.

जानकारी के मुताबिक यह हादसा सोमवार सुबह 9 बजे संगारेड्डी जिले के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में हुआ था. इस विस्फोट के कारण सिगाची केमिकल्स परिसर में भीषण आग लग गई थी. पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि विस्फोट की वजह से इंडस्ट्रियल शेड के चिथड़े उड़ गए। धमाका इतना जोरदार था कि कुछ मजदूर करीब 100 मीटर दूर जा गिरे। एक अधिकारी ने बताया, “लगभग सभी मजदूर फैक्ट्री से बाहर निकल आए, लेकिन कुछ मजदूरों के अभी भी के अंदर फंसे होने की आशंका है।

केंद्र सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. यह विस्फोट हैदराबाद के पाशमैलारम में स्थित एक औद्योगिक इकाई हुआ था. इससे पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी हादसे पर दुख जताया था और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी. बता दें कि कारखाने की इकाई विस्फोट के प्रभाव से ढह गई थी और आग पास की इमारत तक फैल गई थी. विस्फोट के समय कई मजदूर रिएक्टर के पास काम कर रहे थे.

कारखाने में ओडिशा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के प्रवासी मजदूर काम करते थे. इस विस्फोट और आग से रासायनिक इकाई और आसपास के कारखानों में कर्मचारियों में दहशत फैल गई, जिसके बाद वे परिसर से बाहर भाग गए.

You cannot copy content of this page

Latest
ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन स्कूली बच्चों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर। BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़