कोरबाछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी महिला मंडल ने किया सफाई मित्रों का सम्मान

संकल्प महिला मंडल ने किया सफाई मित्रों का सम्मान

हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) आवासीय कॉलोनी स्थित रविंद्र सांस्कृतिक भवन (सीनियर क्लब) में संकल्प महिला मंडल द्वारा सफाई मित्रों का सम्मान किया गया। यह सफाई मित्र एचटीपीएस के संयंत्र परिसर एवं आवासीय कॉलोनी को साफ-सुथरा व स्वच्छ रखने में योगदान देते हैं। इन सफाई मित्रों को संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष रूबी श्रीवास्तव के हाथों उपहार व मिष्ठान वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला मंडल की उपाध्यक्ष प्रियंका पाटले, अभिलाषा गुप्ता, मिनती स्वेन, मनीषा पांडे, कविता पंड्या और अनुराधा राव उपस्थित रहीं।


इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्ष रूबी श्रीवास्तव द्वारा ‘‘स्वच्छता का हमारे जीवन में महत्व’’ विषय पर अपने विचार रखें। श्रीमती श्रीवास्तव द्वारा अपने उद्बोधन में सफाई मित्रों के कार्यों की विशेष रूप से सराहना की गई। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन सचिव संगीता कोरम ने व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहसचिव माधुरी जायसवाल, मंजूषा बरडिया, कोषाध्यक्ष हर्षिता श्रीवास्तव, सांस्कृतिक सचिव स्वाति जैन का विशेष योगदान रहा।

You cannot copy content of this page

Latest
ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन स्कूली बच्चों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर। BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़