कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा रेलवे स्टेशन में निकला 7 फीट लंबा नाग-यात्री सुरक्षित

  • टाइल्स के बीच फंसे सांप का किया गया रेस्क्यू
    कोरबा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्थित पूछताछ केंद्र में एक 7 फीट लंबा सांप मिला। घटना 27 जून शाम की है, जब विशाखापट्टनम ट्रेन के यात्री पूछताछ केंद्र में जानकारी लेने जा रहे थे। तभी टाइल्स के बीच कुंडली मारकर बैठे सांप की फुंकार सुनकर एक यात्री ने इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही रेलवे आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित दूर हटाया।

  • स्नैक कैचर टीम को तुरंत बुलाया गया। आरसीएस की टीम ने काफी मशक्कत के बाद टाइल्स के बीच से सांप को सुरक्षित निकाला। मौके पर मौजूद यात्रियों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद किया। स्नैक कैचर टीम के सदस्य अविनाश यादव ने बताया कि सांप खतरनाक था। समय रहते इसकी जानकारी मिलने से कोई अनहोनी नहीं हुई। रेस्क्यू के बाद सांप को जंगल में छोड़ दिया गया।
    घटना के समय स्टेशन पर मालगाड़ी के कारण विशाखापट्टनम ट्रेन करीब एक घंटे की देरी से चल रही थी। स्टेशन पर इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण टाइल्स और अन्य सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है।

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट