कोरबाछत्तीसगढ़

अंजली सिंह की मौत पर हंगामा- परिजन और ग्रामीण धरने पर बैठे, श्वेता अस्पताल को बंद करने की मांग

श्वेता अस्पताल में अंजली सिंह की संदिग्ध मौत के बाद आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। शनिवार सुबह से मृतका के परिजनों के साथ सैकड़ों ग्रामीण और संगठन के लोग अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती और अस्पताल को स्थायी रूप से बंद नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि अस्पताल से जुड़े दो

जिम्मेदार कर्मचारियों (मनियारो खजूर) को तुरंत निलंबित किया जाए और अस्पताल का पंजीयन हमेशा के लिए रद्द किया जाए। उल्लेखनीय है कि 27 जून को जिला चिकित्सा अधिकारी ने श्वेता अस्पताल में निरीक्षण के दौरान गंभीर लापरवाही पाई थी, जिसके बाद नर्सिंग होम एक्ट के तहत ₹20,000 का जुर्माना लगाया गया और अस्पताल का लाइसेंस 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया।

परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि यह कार्रवाई ना काफी है। उनका आरोप है कि यह महज दिखावा है और वे न्याय की उम्मीद में धरना दे रहे हैं। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।”

You cannot copy content of this page

Latest
स्कूल के बाउंड्री बाल को तोड़ता हुआ स्कूल परिसर पर ट्रेलर, बड़ा हादसा टला कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।