कोरबाछत्तीसगढ़

योग करने वाले रहते है निरोग : फूल सिंह राठिया

  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हायर सेकेंड्री स्कूल केरवाद्वारी किया गया सामूहिक योग
    कोरबा योग करने वाले होते हैं निरोग यह कहना रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया का, आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरवाद्रारी के स्कूल प्रांगण में योग करते हुए विधायक ने सभी को योग करने का निवेदन किया ।
    विधायक श्री राठिया ने कहा कि बच्चों को हमेशा अपने गुरुजनों और माता पिता का सम्मान करना चाहिए । इससे आत्मशक्ति बढ़ती है, और कोई भी कार्य आसानी से पूरी हो जाती हैं। आजकल के बच्चे गुरुजनों का सम्मान नहीं करते । हमारे जमाने में गुरु को भगवान की तरह मानते थे।
    11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर
    विद्यालय में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य सतीश गुप्ता ने कहा कि गांव के किसान मेहनती होते है, उनका शरीर तंदुरुस्त रहता है वैसे ही योग करने वालो का शरीर तंदुरुस्त रहता है, इसीलिए रोजाना योग करना चाहिए।

  • विधायक, सरपंच , शिक्षको ने एवं विद्यार्थियों ने योग के विभिन्न आसान एवं प्राणायाम किए। विद्यालय की व्याख्यता श्रीमती ज्योति शर्मा ने अनुलोम-विलोम, ताड़ासन, भ्रामरिक प्राणायाम, मकरासन, सर्वांगासन, वृक्षासन, नौकासन, धनुरासन, त्रिकोणासन, वीरभद्रासन सहित प्राणायाम करवाया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से सरपंच श्री परमेश्वर राठिया, श्री उत्तम कुमार तिवारी,श्रीमती हीरा कंवर, श्री कृष्णा लाल ,श्री ओम प्रकाश साहू,श्रीमती सुधा रानी राठौर,श्री सतीश कुमार धुरी,श्री जोहर सिंह, श्री संजय खैरवार सहित विघालय के विद्यार्थी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी