कोरबाछत्तीसगढ़

एचटीपीएस में आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षण का आयोजन

हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम के संयंत्र परिसर में मंगलवार को प्राकृतिक आपदा एवं मानव जनित आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षण एवं साइट डेमो का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय आपदा एवं बचाव दल (एनडीआरएफ) कटक की बटालियन क्रमांक तीन के उपनिरीक्षक हेमराज पांडेय एवं उनकी टीम द्वारा दी गई। एनडीआरएफ की टीम द्वारा विद्युत संयंत्र के अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिकों को आपदा के समय बचाव के तरीकों को सिखाया गया। इनमें प्रमुख रूप से सीपीआर, आपदा के समय घायल व्यक्तियों को सुरक्षित ढंग से उठाना एवं स्थानांतरित करना, रक्तस्राव रोकना, आपदा जैसे- सर्पदंश, बाढ़, चक्रवात एवं भूकंप के समय बरते जानी वाली सावधानियां एवं कार्य के बारे में विस्तार से बताया गया।
एनडीआरएफ टीम ने बच्चों के मामले में बाह्य वस्तु द्वारा सांस नली में रूकावट को दूर करने के उपाय को लाइव डेमो देकर बताया गया।

You cannot copy content of this page

Latest
अंडर-23 क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन 22 मार्च को कटघोरा पर राष्ट्रीय तितली ज्ञान दिवस,तितलियाँ पर्यावरण संतुलन की महत्वपूर्ण कड़ी – जितेंद्र सारथी। पुलिस प्रताड़ना से तंग युवक ने की खुदकुशी, मरने से पहले दोस्तों को भेजा लाइव वीडियो पद का दुरुपयोग व मनमानी करने में मस्त पोड़ी उपरोड़ा बीईओ : महीनों से गायब सहायक शिक्षक पर मेहरबान हो द... खटिया आंदोलन ने जोर पकड़ा अमित जोगी के पहुंचते ही गरम माहौल राजेन्द्र सिंह ठाकुर पर फिर भरोसा पुनः नियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष बनाए गए नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, गोताखोरआखिर ढूंढ निकाला सोफे में छिपा था कोबरा, RCRS टीम ने सुरक्षित किया रेस्क्यू एक युवक बहा, साथियों की कोशिश  भी नहीं बचा पाए अपने दोस्त को और तेज बहाव में बह गया नौशाद अंसार... सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर -