कोरबाछत्तीसगढ़

रेस्क्यू टीम की कड़ी मेहनत के बाद शाम 5 बजे निकाला गया शव, दीपका में रात 8बजे हुआ पोस्टमार्टम।

दीपका। जैसा कि आप सभी को मालूम है कि एसईसीएल के गेवरा कोयला खदान मैं सुबह-सुबह अवैध रूप से कोयला उत्खनन कर रहे ग्रामीणों क़े ऊपर मिट्टी का मलवा गिर गया जिसमें वे दब गए और मौके पर ही दो लोगो की मौत हो गई। इस आशय की खबर सोशल मीडिया के माध्यम से आपको मिलती रहे लेकिन वह खबर पूरी तरह सच नहीं था। दरअसल मोबाइल पर मिली खबरों में आपको यह बताया गया था कि दो लोगों की लाश बरामद हो चुकी है और उनका पोस्टमार्टम जारी है लेकिन मैं आपको बताना चाहूंगा कि उक्त खबर की सच्चाई यह है कि जिस जगह पर हादसा हुआ था वह एक सुरंग या गुफा की तरह था जहां कोयला निकालने के लिए तीन लोग घुसे हुए थे पहला व्यक्ति जो सबसे आगे था और दूसरा ठीक उसके पीछे और तीसरा और पीछे अचानक कोयला निकालते समय ऊपर का मिट्टी दब गया और तीनों के तीनों चपेट में आ गए लेकिन जो सबसे पीछे था वह भागने में सफल हुआ और दो लोग मिट्टी में बुरी तरह दब गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की खबर लगते ही एसईसीएल की रेस्क्यू टीम एवं अधिकारी कर्मचारी गण पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर सुबह 8:00 बजे से ही बचाव कार्य शुरू कर दिया था और पूरे 9 घंटे तक इनका रेस्क्यू चला जिसमें कुसमुंडा और गेवरा का भी टीम शामिल था घटनास्थल पर मशीन पहुंच पाना संभव नहीं था जिस कारण रेस्क्यू टीम ने सब्बल, फावड़ा, बेलचा का उपयोग कर अपने हाथों से मलवा हटाया और शाम 5:00 बजे मृतकों का शव बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की।
मृतकों में से एक का शव पहले ही प्राप्त कर लिया गया था लेकिन लोगों की अत्यधिक भीड़ और तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए दूसरा शव मिलने के बाद ही एक साथ सुपुर्द किया गया।

You cannot copy content of this page

Latest
बालको में जोगी कांग्रेस का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन को पूरी तरह से असफल अंडर-23 क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन 22 मार्च को कटघोरा पर राष्ट्रीय तितली ज्ञान दिवस,तितलियाँ पर्यावरण संतुलन की महत्वपूर्ण कड़ी – जितेंद्र सारथी। पुलिस प्रताड़ना से तंग युवक ने की खुदकुशी, मरने से पहले दोस्तों को भेजा लाइव वीडियो पद का दुरुपयोग व मनमानी करने में मस्त पोड़ी उपरोड़ा बीईओ : महीनों से गायब सहायक शिक्षक पर मेहरबान हो द... खटिया आंदोलन ने जोर पकड़ा अमित जोगी के पहुंचते ही गरम माहौल राजेन्द्र सिंह ठाकुर पर फिर भरोसा पुनः नियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष बनाए गए नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, गोताखोरआखिर ढूंढ निकाला सोफे में छिपा था कोबरा, RCRS टीम ने सुरक्षित किया रेस्क्यू एक युवक बहा, साथियों की कोशिश  भी नहीं बचा पाए अपने दोस्त को और तेज बहाव में बह गया नौशाद अंसार...