कोरबाछत्तीसगढ़

“उपद्रवियों पर पुलिस की “सर्जिकल स्ट्राइक” ,21 बाइक जप्त, पुलिस की सख्त कार्यवाही से मचा कोहराम.. झोरा घाट पर

झोरा घाट में उपद्रवियों पर पुलिस की “सर्जिकल स्ट्राइक” ,21 बाइक जप्त, पुलिस की सख्त कार्यवाही से मचा कोहराम..

कटघोरा:-पर्यटन स्थल झोरा घाट में आज रविवार को पुलिस की बड़ी कार्यवाही देखने को मिली है,जहां पुलिस ने उपद्रवियों पर चला कानून का डंडा पुलिस की इस कार्यवाही से झोरा घाट में कोहराम मच गया,उपद्रवी शायद ये भूल गए थे की थाना कटघोरा में धर्मनारायण तिवारी की पोस्टिंग है,आपको बता दे कि पुलिस विभाग में धर्मनारायण तिवारी एक ऐसे अधिकारी है जिनकी मौजूदगी में उपद्रव करना तो बहुत दूर की बात है,बल्कि इनका नाम सुनते ही गुंडे बदमाश भागवत गीता का पाठ करने मजबूर हो जाते हैं।झोरा घाट में उपद्रवियों पर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए 21 बाइक जप्त की है।

कटघोरा पुलिस को सूचना मिली कि पर्यटन स्थल झोरा घाट में बड़े पैमाने पर लोग पर्यटन स्थल का लुफ्त उठाने पहुचे हैं और भीड़ में कुछ उपद्रवी माहौल खराब रहे हैं।सूचना मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने तत्काल एक्शन लेते हुते पुलिस टीम गठित कर मोके पर पहुचे और उपद्रवियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही शुरू कर दिए।कार्यवाही के दौरान पुलिस ने उपद्रवियों के चूले हिला दिए और मोडिफाइड सायलेंसर वाले 21 बाइक जप्त की गई।पुलिस की इस कार्यवाही से पूरे झोरा घाट में हड़कंप में मच गया।झोरा घाट में करीब 10,000 से ऊपर की भीड़ बताई जा रही थी,जिसकी आड़ में उपद्रवी माहौल खराब करने के फिराक में थे,अचानक पुलिस की दबिश ने उपद्रवियों के मनसूबों पर पानी फेर दिया और वे पुलिस के लपेटे मे फस गए।

थाना प्रभारी तिवारी ने स्पष्ट कर दिया है कि पिकनिक स्पॉट झोरा घाट को पर्यटन स्थल ही रहने दे,इसे हुड़दंग का अड्डा बनने नहीं देंगे

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी