कोरबाछत्तीसगढ़

“गेवरा कोयला खदान में बड़ा हादसा, दो युवकों की मौत, कोयला चोरी का कारोबार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की गेवरा कोयला खदान में मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ है। हरदी बाजार मुंडापार बाजार के रहने वाले तीन युवक कोयला चोरी करने के लिए खदान में घुसे थे, जिसमें से दो युवकों की दबकर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों की पहचान विशाल यादव (18 वर्ष) और धन सिंह कंवर (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक की पहचान साहिल धनवार (19 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही हरदी बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कोयला चोरी की वारदातें आज भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। घटना के बाद बड़ी संख्या में गांव वाले मौके पर जमा हो गए हैं। मृतकों के शव को अभी भी खदान से बाहर नहीं निकाला गया है। इस घटना से SECL की लापरवाही उजागर होती है और स्थानीय प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं।”

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -