छत्तीसगढ़

“महासमुंद।  : राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर तुमगांव थाना क्षेत्र के कोडार डैम के पास एक भीषण सड़क हादसे   जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत , तीन गंभीर घायल  पुलिस ने शवों को बाहर निकाला और घायलों को तत्काल अस्पताल

  • हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। पुलिस के अनुसार, नरहरपुर (कांकेर) में एसबीआई बैंक के मैनेजर चंदन अभिषेक अपनी पत्नी खुशबू कुमारी, 6 साल के बेटे ध्रुव अभिषेक, माता-पिता अवध किशोर पांडेय (69 वर्ष) और चित्रलेखा पांडेय (65 वर्ष) के साथ चालक ईश्वर ध्रुव (34 वर्ष) के साथ झारखंड के बोकारो से रायपुर जा रहे थे। तभी कोडार डैम के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़ी हाइवा से टकरा गई।
  • इस हादसे में चंदन के माता-पिता अवध किशोर पांडेय और चित्रलेखा पांडेय के साथ-साथ चालक ईश्वर ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई। चंदन अभिषेक, उनकी पत्नी खुशबू कुमारी और बेटा ध्रुव अभिषेक गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हाइवा बिना किसी चेतावनी संकेत या रिफ्लेक्टर के सड़क किनारे खड़ी थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हाइवा की यह लापरवाही हादसे का प्रमुख कारण मानी जा रही है। तुमगांव पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 285 (लापरवाही), 125(a) (जान जोखिम में डालना), 106(1) (उपेक्षा से मृत्यु) और मोटर वाहन अधिनियम 1988 (संशोधन 2015, 2019) की धारा 122 व 119 के तहत मामला दर्ज किया है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।”

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -