कोरबाछत्तीसगढ़

एक बोतल वोदका… काम मेरा रोज का…! रोजाना शराब के नशे में टल्ली होकर पंचायत कार्यालय पहुँचता है यह सचिव, कामकाज हो रहा प्रभावित, नाराज ग्रामीणों ने की हटाने की मांग


कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा:- जिले के पोड़ी उपरोड़ा जनपद अंतर्गत ग्राम नवापारा में पदस्थ सचिव के रोजाना शराब के नशे में धुत्त होकर पंचायत कार्यालय पहुँचने से ग्रामीण आक्रोशित है। ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव रामेश्वर राजवाड़े अपने कर्तव्यों के प्रति बेहद लापरवाह है और नियमित रूप से नशे की हालत में रहकर कार्यालय पहुँचता है। जिससे वह अपना काम ठीक से नही कर पाता। शराबी सचिव के कारण जहां ग्राम में बुनियादी विकास के कार्य ठप्प है, तो वहीं लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सचिव से संपर्क नही कर पा रहे है। ऐसे में पंचायत संबंधित कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो चला है और विकास योजनाओं की निगरानी व अन्य आवश्यक कार्य भी समय पर नही हो पा रहे है। ग्रामीणों के अनुसार यह पहली बार नही है जब सचिव नशे की हालत में देखे गए हो, वे हमेशा से नशेमन में रहकर ही पंचायत कार्यालय आते है। जिनके खिलाफ अनेको शिकायतें संबंधित अधिकारियों के समक्ष दर्ज की जा चुकी है, परन्तु अबतक अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नही किये जाने के परिणामस्वरूप शराबखोर सचिव अपनी हरकतों से बाज नही आ रहा।

बता दें कि ग्राम पंचायत स्तर पर सचिव का पद अत्यंत महत्त्वपूर्ण है और ग्राम सचिवालय को क्रियाशील बनाकर पंचायत की नियामक व्यवस्थाओं का सुचारू रूप से संचालन एवं विकास कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराना पंचायत सचिव का प्रमुख दायित्व है। सचिव का काम पंचायत में सरकारी योजनाओं की निगरानी, पंचायत बैठकों का रिकार्ड, विकास कार्यों का लेखा- जोखा रखना एवं आम जनता की मूलभूत समस्याओं को दर्ज कर उसका समय पर निराकरण करना होता है, लेकिन नवापारा के ग्रामीण अपने पंचायत सचिव के व्यवहार से काफी परेशान है और उनमें रोष व्याप्त है। ग्रामीण सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है, ताकि पंचायत का कामकाज सुचारू रूप से चल सके।

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी