कोरबाछत्तीसगढ़

“बारिश का येलो अलर्ट: 12 जिलों में भारी बारिश और आंधी की संभावना

लहर4 न्यूज़/छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मौसम में अचानक से बदलाव हो रहा है। दिन भर भीषण गर्मी पड़ने के बाद शाम होते ही मौसम में बदलाव होता है। मंगलवार को दिन भर बादल छाए रहने के बाद प्रदेश के कई जिलों में शाम को बारिश भी हुई।

मंगलवार शाम को हुई बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं बुधवार के मौसम की बात की जाए तो, बुधवार को भी मौसम में बदलाव देखने के लिए मिलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए अगले तीन दिनों तक तेज आंधी-तूफ़ान के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बताया कि, रायपुर, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में आकाशीय बिजली, तेज हवा, आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में आज बारिश होने की संभावना है।

मौंसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग की तरफ से बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, धमतरी और गरियाबंद के लिए ऑरेंज अलर्ट और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव, दुर्ग, महासमुंद, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा के लिए भी अलर्ट जारी किया है।”

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -