छत्तीसगढ़

प्री.बी.एड-प्री.डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा को लेकर हुई बैठक, नगर निगम आयुक्त ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रायपुर । नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप ने आज कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में बीएड-डीएड की परीक्षा सुचारू रूप से संचालित करने अधिकारियों की बैठक ली। आयुक्त श्री विश्वदीप ने कहा कि परीक्षा दिवस से पूर्व परीक्षा कक्षों में रोशनी, पंखे, फर्नीचर, पेय जल व शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करें और साफ सफाई का विशेष ध्यान दें। परीक्षा केंद्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति की उचित व्यवस्था करें। परीक्षों केंद्रों में उपयुक्त व्यवस्था करें और सभी अभ्यर्थी समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचे।

प्री.बी.एड और प्री.डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा 22 मई को

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित प्री.बी.एड (B.Ed-25) और प्री.डी.एल.एड (DELED-25) प्रवेश परीक्षा 22 मई को 2 पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 12.15 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक संचालित की जायेगी। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन के लिए अपर कलेक्टर श्री नवीन कुमार ठाकुर को को-आर्डिनेटिंग सुपरवाइजर, डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम प्रसाद रजक और रोजगार अधिकारी श्री केदार पटेल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी