कोटाछत्तीसगढ़बिलासपुररायपुर

कोटा में दो दिवसीय विभाग स्तरीय खो खो प्रतियोगिता हुई

सीवी रमन यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गौरव शुक्ला के मुख्य आथित्य में संपन्न हुआ

kuldeep sharma कोटा – सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 35 वां विद्या भारती राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ की निर्देशानुसार कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौरव शुक्ला कुलसचिव (डॉक्टर सी सी रमन विश्वविद्यालय कोटा), कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय अग्रवाल (अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर कोटा), विशिष्ट अतिथि गेंदराम राजपूत विभाग समन्वयक (बिलासपुर कोरबा विभाग), वेंकट लाल अग्रवाल (संरक्षक सदस्य सरस्वती शिशु मंदिर कोटा), श्याम लाल राठौर जिला प्रतिनिधि मुंगेली जिला, एवं अन्य अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती ब्रह्म स्वरूप ओम एवं भारत माता की चलचित्र की समक्ष दी प्रचलित एवं पूजन कर पूरी विधि- विधान से कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया ।

दो दिवसीय विभाग स्त्री खो-खो प्रतियोगिता में बिलासपुर एवं कोरबा विभाग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमें अंदर 14 छात्रों में नैला विद्यालय प्रथम , करगी रोड कोटा द्वितीय स्थान, छात्राओ में नायला विद्यालय प्रथम, मुंगेली विद्यालय द्वितीय, अंडर 17 छात्रों में करगी रोड कोटा प्रथम, कोनी बिलासपुर विद्यालय द्वितीय, छात्राओं में चांपा प्रथम स्थान, करगी रोड कोटा द्वितीय स्थान, अंदर-19 छात्रों में करगी रोड कोटा प्रथम स्थान, बलौदा विद्यालय द्वितीय स्थान, छात्रोंओ मैं चंद्रपुर विद्यालय प्रथम स्थान प्राप्त किया सभी विजेता उपविजेता छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल एवं सिल्वर मेडल से और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि गौरव शुक्ला ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर ही एक ऐसी संस्था है जिसके माध्यम से शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कार दिया जाता है और खेल कूद के माध्यम से भी बच्चों को अखिल भारतीय स्तर तक कार्यक्रम करते रहते हैं यह कार्य वास्तव में सराहनीय है मैं ऐसी संस्था की भूरि भूरि प्रशंसा करता हूं और सभी छात्र-छात्राओं से आग्रह करता हूं की खेलकूद के साथ-साथ,पढ़ाई में भी अच्छा अंक लाते रहते हैं जो हमारे नगर विद्यालय एवं माता-पिता के नाम रोशन करते हैं, इसलिए मैं सबको बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

कार्यक्रम का समापन की मुख्य अतिथि गेंदराम राजपूत विभाग समन्वयक बिलासपुर कोरबा विभाग कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र सिंह ठाकुर कोषाध्यक्ष (सरस्वती शिशु मंदिर कोटा) विशिष्ट अतिथि अजय अग्रवाल (अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर कोटा) श्यामलाल राठौर (जिला प्रतिनिधि मुंगेली जिला), राम सजीवन गुप्ता (व्यवस्थापक सरस्वती शिशु मंदिर कोटा) ने मां सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप, भारत माता की चलचित्र की समक्ष दीप प्रज्वलित कर समापन कार्यक्रम प्रारंभ किये।

You cannot copy content of this page

Latest
अंडर-23 क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन 22 मार्च को कटघोरा पर राष्ट्रीय तितली ज्ञान दिवस,तितलियाँ पर्यावरण संतुलन की महत्वपूर्ण कड़ी – जितेंद्र सारथी। पुलिस प्रताड़ना से तंग युवक ने की खुदकुशी, मरने से पहले दोस्तों को भेजा लाइव वीडियो पद का दुरुपयोग व मनमानी करने में मस्त पोड़ी उपरोड़ा बीईओ : महीनों से गायब सहायक शिक्षक पर मेहरबान हो द... खटिया आंदोलन ने जोर पकड़ा अमित जोगी के पहुंचते ही गरम माहौल राजेन्द्र सिंह ठाकुर पर फिर भरोसा पुनः नियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष बनाए गए नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, गोताखोरआखिर ढूंढ निकाला सोफे में छिपा था कोबरा, RCRS टीम ने सुरक्षित किया रेस्क्यू एक युवक बहा, साथियों की कोशिश  भी नहीं बचा पाए अपने दोस्त को और तेज बहाव में बह गया नौशाद अंसार... सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर -