एम पीधार्मिकभारत

देश में सबसे पहले बाबा महाकाल जी को बांधी गई वैदिक राखी – सवा लाख लड्‌डुओं का लगाया गया भोग

धर्म डेस्क उज्जैन – देशभर में आज सावन के पांचवें और अंतिम सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश में सबसे पहले उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। तड़के 2.30 बजे भगवान महाकाल को भस्म आरती के समय पंडे-पुजारियों के परिवार की ओर से राखी अर्पित की गई। उन्हें वैदिक राखी बांधी गई और सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया गया।

दरअसल, विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सभी प्रमुख त्योहार सबसे पहले मनाए जाते हैं। इसी परम्परा के अनुसार, बाबा महाकाल के आंगन में श्रावण पूर्णिमा रक्षाबंधन का पर्व भी सोमवार को सुबह भस्म आरती के दौरान मंगल गीत गाते हुए बाबा महाकाल को राखी बांधकर मनाया गया।

महाकाल मंदिर के आशीष पुजारी ने बताया कि रक्षाबंधन के मौके पर बाबा महाकाल को वैदिक राखी बांधी गई है। पुजारी परिवार की महिलाए भगवान महाकाल के लिए सात दिन से वैदिक राखी का निर्माण कर रही थी। जिसमें तुलसी के पत्ते, बिल्वपत्र, लौंग, इलायची, काली मिर्च के साथ ही अन्य औषधियां मिलकर यह राखी बनाई गई थी। और इसी बीच ॐनम: शिवाय का जप भी चलता रहा l

बाबा को सवा लाख लड्डुओं का भी लगा भोग लगाया गया और फिर भक्तों में बांटा गया l

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -