छत्तीसगढ़बिलासपुरभारतरायपुर

जीएसटी के संयुक्‍त आयुक्‍त निलंबित, कोचिंग सेंटर वालों की शिकायत पर हुई कार्यवाही

Adarsh Agrahri – बिलासपुर के एक कोचिंग व्यवसायी ने जीएसटी अधिकारी के खिलाफ अभद्र व्यवहार और रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। मंत्री ओपी चौधरी ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठो कार्रवाई की।

बता दें कि दीपक गिरी संयुक्त आयुक्त का लोक आयोग में भी प्रकरण दर्ज है। कई तरह की गड़बड़ियों से घिरे दीपक गिरी के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है।
छत्तीसगढ़ के वित्त, वाणिज्यिक कर (जीएसटी) मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर राज्य कर विभाग के बिलासपुर संभाग के संयुक्त आयुक्त राज्य कर संभाग क्रमांक 2 बिलासपुर दीपक गिरी को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई एक कोचिंग व्यवसायी द्वारा अधिकारी के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना और रिश्वत मांगने की शिकायत के बाद की गई है।

मंत्री ओपी चौधरी ने स्पष्ट किया है कि विभागीय अधिकारियों को राजस्व वृद्धि के लिए प्रयासरत रहने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन व्यवसायियों को प्रताड़ित करने की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। भविष्य में इस तरह की शिकायतें मिलने पर और भी सख्त कदम उठाए जाने की चेतावनी दी गई है।

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी